पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। 64 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे।
दिग्गज सिंगर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। उनका लगातार इलाज चल रहा था। मगर तबीयत में सुधार नहीं आया और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया और बुधवार, 25 जुलाई 2023 को उनका निधन हो गया.
सुरिंदर शिंदा जाने माने सिंगर रहे हैं जिनका पंजाबी इंडस्ट्री में काफी नाम है। उन्होंने गायिकी के साथ साथ कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'जट्ट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टां दे', 'ट्रक बनिलिया', 'बलबिरो भाभी' और 'कहेर सिंह दी माउट' शामिल हैं।
| | आईएएनएस/समय लाइव डेस्क | चंडीगढ़ |
|
 |