मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल काउचर शो में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, फैंस को किया मंत्रमुग्ध
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी आनेवाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रिलीज होने से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच आलिया और रणवीर ने मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कॉउचर शो में शोस्टॉपर बन महफिल में चार चांद लगा दिए।
![]() |
बता दें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुंबई में एक भव्य ब्राइडल कॉउचर शो 2023 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने।
गुरुवार को मुंबई की जियो सेंटर में आयोजित किए गए फैशन शो में रणवीर ने शानदार एंट्री की। रणवीर ने सफेद शेरवानी के साथ चमकदार प्रिंटेड जैकेट पहना था।
ब्राइडल कॉउचर शो के रैंप वॉक के दौरान वह एक जगह रुक गए और ऑडियंस गैलरी में बैठी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की ओर बढ़े और दीपिका के गाल पर किस किया। इसके बाद रणवीर, दीपिका के पास बैठी अपनी मां के पैर भी छुए।
दीपिका को किस करते हुए रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। इस वीडियो को फैंस की तरफ से ढेर सारा प्यार दिया जा रहा है। एक प्रशंसक ने कहा,, “जिस तरह से वह दीपिका के साथ व्यवहार करते हैं, वह पसंद आया।”
ऑफ-व्हाइट नेट साड़ी और कढ़ाई वाले हॉल्टर-नेक ब्लाउज में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हीरे-पन्ना के गहनों से पूरा किया और क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाई। दूसरी ओर,आलिया भट्ट ने सिल्वर ज्यूलरी और लहंगा पहन रखा था। साथ में आलिया लंबे दुपट्टे और मैचिंग ज्वैलरी के साथ बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। दुल्हन के रूप में उनका ये लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
मनीष मल्होत्रा के इस शानदार ब्राइडल कॉउचर शो 2023 में जाह्नवी कपूर,अर्जुन कपूर,अंशुला कपूर, करण जौहर, नोरा फतेही समेत बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी शामिल हुआ।
रणवीर और आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
| Tweet![]() |