फिल्म 'अजमेर 92' का झकझोर देने वाला ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'अजमेर 92' का झकझोर देने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म राजस्थान के अजमेर बलात्कार कांड पर आधारित है।
![]() |
फिल्म में राजस्थान के अजमेर में 1992 में हुए बलात्कार कांड की कहानी को दिखाया गया है।
1992 में रूह कंपा देनी वाली घटना की वजह से अजमेर खबरों में छा गया था, जिसमें 250 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के साथ रेप की विभत्स घटना हुई थी। इसी हैरान कर देने वाली घटना पर आधारित फिल्म 'अजमेर 92 ' बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के लेखक सूरज पाल राजक, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह हैं।
फिल्म 1992 में अजमेर में हुए बलात्कार के मामले पर बेस्ड है। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में करण वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, शालिनी कपूर हैं। फिल्म का ट्रेलर दिल दहला देने वाला है। ट्रेलर देख कर हमें सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें 'अजमेर 92' 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजमेर के बड़े घराने की लड़कियों के साथ हुई इस घटना को ‘अजमेर 92’ के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
| Tweet![]() |