Video: एक्सीडेंट की खबरों के बीच मुंबई लौटे किंग शाहरुख, एयरपोर्ट पर एक्टर को देख खुश हुए फैंस
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के अमेरिका में शूटिंग के दौरान चोटिल होने की खबर सामने आई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी।
![]() |
वहीं चोट लगने के बाद पहली बार शाहरुख एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसे सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए। हालांकि, चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
लेकिन बता दें कि अब जवान एक्टर इंडिया लौट आए हैं। बुधवार की सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड के साथ निकलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक्टर शाहरुख खान को ब्लू स्वेटशर्ट और लाइट ब्लू जींस और ब्लैक कैप में बॉडीगार्ड के साथ निकलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्चप एकदम ठीक-ठाक नजर आ रहे हैं, जिसके कारण फैंस ने राहत की सांस ली है। उनके नाक पर कोई भी पट्टी दिखाई नहीं दे रही है, जिसका दावा किया जा रहा था।
इसके अलावा एक वीडियो में किंग खान की बैटर हाफ यानी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम खान नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह शाहरुख खान के साथ मुंबई लौटे हैं।
सूत्रों के अनुसार लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके कारण उनके नाक पर चोट लग गई। इस हादसे के फौरन बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स को उनके नाक की छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी।
वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान इंडिया वापस आ गए हैं। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द 'जवान' के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। फिल्म इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्कत देगी। वहीं मिशन इम्पॉसिबल 7 की रिलीज के साथ (Mission Impossible 7) जारी किया जाएगा 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर।
| Tweet![]() |