IIFA 2023 Winner List: ऋतिक रोशन बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, देखें विनर्स की लिस्ट

Last Updated 28 May 2023 12:18:59 PM IST

इंडियन सिनेमा के लिए आईफा(IIFA) अवार्ड्स काफी खास मायने रखता है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स सालों साल इंतजार करते हैं। आईफा अवॉर्ड्स 2023 का बीती रात मेन इवेंट अबु धाबी में हुआ।


देखें विनर्स की लिस्ट

23वें आईफा इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने फैशन के साथ-साथ अदाकारी को लेकर भी लाइमलाइट बटोरी, जिसके कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

बता दें कि इस अवार्ड फंक्शन में नोरा फतेही, कृति सेनन, सलमान खान, वरुण धवन, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन, राजकुमार राव समेत कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान नोरा रेड गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। वही जल्द ही आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता की भूमिका निभाने वाली कृति सैनन ने भी ग्लैमरस अंदाज में शिकरत की।

'आईफा रॉक्स समारोह' की मेजबानी एक्टर राजकुमार राव और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने मिलकर की। जबकि शनिवार को मुख्य इवेंट विकी कौशल और अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया।

इसी बीच IIFA अवॉर्ड्स 2023 के अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। गंगूबाई काठियावाड़ी और भूल भुलैया 2 ने बाजी मारी, जिन्होंने कईं कैटिगरी में अवॉर्ड  जीता।



आईफा 2023 अवॉर्ड लिस्ट में सबसे पहले बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर का नाम आता है, जिसे आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) ने अपने नाम किया है।

दरअसल, बेस्ट एक्टर का अवार्ड ऋतिक रोशन को फिल्म विक्रम वेधा के लिए मिला है। वहीं संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने 3 कैटिगरी में अवॉर्ड  अपने नाम किया। फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और डायलॉग के लिए भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt Movies) की जगह उनका अवार्ड फिल्म प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा ने रिसीव किया है।

वहीं बेस्ट फिल्म दृश्यम 2 रही और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स में अनिल कपूर और मौनी रॉय ने बाजी मारी।

भुल भुलैया 2 ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें बॉस्को-सीजर की जोड़ी को टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म ने बेस्ट साउंड डिजाइन में दूसरी जीत दर्ज की।

इसके अलावा अजय देवगन की दृश्यम 2 ने बेस्ट एडिटिंग के लिए ट्रॉफी जीती। रॉकटरी: द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड मिला है। ब्रह्मास्त्र के केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन, ऋतिक रोशन सैफ अली खान की एक्शन फिल्म विक्रम वेधा और राजकुमार राव की मोनिका ओ माय डार्लिंग ने भी अवार्ड्स जीते हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment