IPL मैच में साथ दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, स्टेडियम में लगे 'भाभी जिंदाबाद' के नारे

Last Updated 04 May 2023 12:29:45 PM IST

पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रोका और शादी की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर साथ नजर आए।


बीते दिन, शादी की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मोहाली में आईपीएल मैच एन्जॉय करते दिखे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बुधवार को मोहाली में घरेलू टीम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच देखने पहुंचे।

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। हैरानगी यह हुई कि फैंस ने जब परिणीता चोपड़ा को मोहाली स्टेडियम में देखा तो 'परिणीति भाभी' जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आइपीएल (ipl) मैच देखने पहुंचे ये दोनों हस्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर है। लव बर्ड कपल की कईं सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस वीडियो में स्टेडियम में दर्शकों के बीच परिणीति और राघव खड़ें नजर आ रहें हैं। वहीं सामने भीड़ भाभी जिंदाबाद के नारे लगाती नजर आ रही है। इसे सुनकर दोनों अपनी हंसी रोक नहीं पा रहें हैं।



पिछले महीने से ही यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक राघव या परिणीति में से किसी ने भी अपनी सगाई को लेकर पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक राघव और परिणीति जल्द सगाई करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों की सगाई दिल्ली में  13 मई को होनी है। इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पिछले महीने 10 अप्रैल को कपल सगाई करने वाला था।

हालांकि सूत्रों के अनुसार उनका रोका हो चुका है। यह एक फैमिली फंक्शन था। वहीं शादी अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है।

बता दें कि इन दोनों का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस है, जब दोनों एक साथ मैच देखने मोहाली स्टेडियम पहुंचे।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment