फाल्के पुरस्कार से नवाजी गई आशा पारेख

Last Updated 01 Oct 2022 10:10:17 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू से पुरस्कार ग्रहण करतीं आशा पारेख।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और दक्षिण सिनेमा के सुपर स्टार सूर्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुस्कार भी प्रदान किया।

इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यमंत्री डा. एल मुरुगन भी मौजूद थे।

आशा पारेख आगामी 2 अक्टूबर को 80 वर्ष की हो जाएंगी। इस मौके पर आशा पारेख पर तैयार की गई लघु फिल्म भी दिखायी गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा, दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़े सम्मान की बात है। मेरे 80वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुझे यह सम्मान मिला, मैं इसके लिए आभारी हूं।

यह भारत सरकार से मुझे मिलने वाला सबसे अच्छा सम्मान है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment