सुर कोकिला लता मंगेशकर भी हुईं कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुई भर्ती
Last Updated 11 Jan 2022 12:27:15 PM IST
सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को जानकारी दी।
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) |
92 वर्षीय गायिका को दक्षिण मुंबई में अपने घर के करीब ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनमें हल्के लक्षण हैं और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही है।
उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं: ANI से उनकी भतीजी रचना ने इस बात की पुष्टि की #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/nNKMAtKzvo
| Tweet |