आलिया भट्ट ने लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस

Last Updated 01 Mar 2021 12:27:07 PM IST

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस।




अभिनेत्री आलिया भट्ट(फाइल फोटो)

इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ ही आलिया ने अपनी कंपनी का लोगो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उसने रविवार रात को लिखे पोस्ट में कहा, "और मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है .. प्रोडक्शन! इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। हम आपको कहानियां सुनाएंगे -- खुशी भरी कहानियां, हर तरह की कहानियां। सच्ची कहानियां, टाइमलेस कहानियां।"


आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रोडक्शन हाउस के बारे में पोस्ट किया है।

2019 के बाद से आलिया के प्रोडक्शन हाउस के बारे में खबरें आ रही थी लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया था।

आलिया जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी और अगले महीनों में 'ब्रह्मास्त्र', 'आरआरआर' और 'डार्लिग' में भी दिखेंगी।
 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment