कपिल शर्मा फिर बने पिता, गिन्नी चतरथ के दिया बेटे को जन्म

Last Updated 01 Feb 2021 01:08:17 PM IST

मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार को अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।


कपिल शर्मा के घर बेटे ने जन्म लिया है।

‘द कपिल शर्मा शो’ के मेजबान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

अभिनेता (39) ने ट्वीट किया, ‘‘ नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ। भगवान की कृपा से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.. प्यार, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गिन्नी और कपिल की तरफ से प्यार। आभार ।’’

कपिल और गिन्नी 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2019 में उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ था।

अभिनेताओं रितेश देशमुख, अंगद बेदी, किकु शारदा सहित कई लोगों ने दम्पत्ति को बधाई भी दी।

कपिल ने हाल ही में पुष्टि की थी कि ‘द कपिल शर्मा शो’ थोड़े समय के लिए बंद किया जाएगा, क्योंकि वह दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment