अमृता राव ने दुनिया को दिखाई बेटे की पहली झलक

Last Updated 06 Nov 2020 05:25:58 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने शुक्रवार को अपने बेटे 'वीर' को दुनिया के सामने पेश किया।


(फाइल फोटो)

अमृता ने इंस्टाग्राम पर पति की पोस्ट को री-शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

शेयर तस्वीर में कपल ने अपने बेटे के नन्हे हाथों को पकड़ा हुआ है।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, " हैलो वर्ल्ड..हमारे बेटे वीरे से मिलिए। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।"

अमृता की इस पोस्ट पर उनके फैंस, दोस्त सहयोगी बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बेटे के नाम रखने के लिए सुझाव मांगा था।

 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment