रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सुशांत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ FIR

Last Updated 08 Sep 2020 12:18:51 PM IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों - प्रियंका सिंह, मीतू सिंह,दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया गया। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रिया ने पुलिस को दी शिकायत में भादंसं,एनडीपीएस और टेलीमेडिसीन इलाज दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। रिया ने प्रियंका पर उन्हें तंग करने का भी आरोप लगाया है।
रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने 34 वर्षीय अभिनेता के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई।

उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment