यूलिया वंतूर को लांच करेंगे सलमान खान, इस फिल्म में आ सकती है नजर

Last Updated 20 May 2020 03:52:40 PM IST

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी फ्रेंड यूलिया वंतूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच कर सकते हैं।


सलमान खान को बॉलीवुड में गॉडफादर माना जाता है। सलमान ने कई कलाकारों को लांच किया है।

काफी समय से चर्चा हो रही है कि सलमान खान अपनी फ्रेंड यूलिया वंतूर को फिल्म जगत में लॉन्च कर सकते हैं, जो अबतक नहीं हुआ। ऐसी चर्चा है कि अब सलमान खान ने यूलिया को बॉलीवुड में लाने का मन बना लिया है।

यूलिया सिंगिग में अपना हाथ आजमा चुकी हैं।बताया जा रहा था कि यूलिया वंतूर सलमान खान के अगली प्रोडक्शन फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

यूलिया लॉकडाउन में सलमान खान के फार्म हाउस पर ही रह रही हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीस भी हैं, जिन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ गाना भी शूट किया था। यूलिया हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान के फार्म हाउस पर मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। साथ ही पहले सलमान खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी यूलिया काफी चर्चा में रही थीं।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment