करीना, सैफ, तैमूर ने लॉकडाउन के समय को यूं किया कैद

Last Updated 16 May 2020 12:24:06 PM IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शुक्रवार को अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। उनका कहना है कि इस लॉकडाउन के समय को उन्होंने इस पेंटिंग में कैद कर लिया है।


करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सैफ अली खान एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन दिया, "क्वारंटाइन 2020 जीवन के लिए अंकित ..एसएके, केकेके,और टेएके। आशा और विश्वास का प्रसार।"

अभिनय की बात करें तो करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं, सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में देखा गया था।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment