अलविदा चिंटूजी: ऋषि कपूर ने सुनाया था अपने निक नेम का किस्सा...

Last Updated 30 Apr 2020 11:02:01 AM IST

बॉलीवुड ने आज अपने चिंटू जी को खो दिया। अभिनेता ऋषि कपूर अपने असली नाम के साथ निक नेम चिंटू से भी मशहूर थे। फिल्म जगत से ताल्लुक रखने वाले ज्यादातर लोग उन्हें चिंटूजी ही कहते हैं।




अलविदा चिंटूजी

ये अलग बात है कि ऋषि कपूर ने एक बार बताया था कि उन्हें निक नेम अच्छे नहीं लगते और इसीलिये उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर का निक नेम नहीं रखा। जबकि कपूर खानदान में लगभग सभी सितारे अपने असली नाम के साथ निक नेम से भी जाने जाते हैं। करीना कपूर का बेबो और करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है।

ऋषि कपूर ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें चिंटू उपनाम मिला कैसे?

उन्होंने बताया था कि एक कविता के कारण उनका उपनाम चिंटू पड़ गया, जिसे स्कूल के दिनों में अक्सर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर सुनाया करते थे।

उन्होंने बताया था, ‘‘यह छुटपन में ही बना था। तब मेरे भाई रणधीर कपूर स्कूल में थे। उन्होंने एक कविता पढ़ी थी, जिसकी पंक्तियां कुछ ऐसी हैं: ‘छोटे से चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ... जहां जाए चिंटू मियां, वहां जाए पूंछ’।’’

ऋषि ने बताया था कि तब वह बहुत छोटे थे, उनका जन्म ही हुआ था कि चिंटू उनका उपनाम बन गया।

बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment