सामंथा के बर्थडे पर पति नागा चैतन्य ने बनाया केक, शेयर कीं PICS
तेलुगु स्टार नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के लिए केक बनाया। सामंथा ने मंगलवार को अपना 33 वां जन्मदिन मनाया सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न के फोटो और वीडियो की एक श्रृंखला साझा की।
|
एक फोटो में, सामंथा प्रार्थना में हाथ जोड़कर दो चॉकलेट केक के सामने बैठी हैं। एक अन्य तस्वीर में, वह पति नागा चैतन्य के साथ एक सेल्फी के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने अपनी रसोई से चैतन्य की केक बेक करते हुए एक क्लिप भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, "परिवार .. (अनुमान लगाने का सवाल ही नहीं है कि मैं किस चीज के लिए प्रार्थना कर रही हूं)।"
सामंथा मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।
सामंथा रुथ प्रभु के रूप में प्रसिद्धि पाने वाली सामंथा ने अक्टूबर 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य अक्किनेनी से शादी की थी। वे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की बहू हैं।
काम को लेकर बात करें तो उन्हें आखिरी बार फंतासी नाटक 'ओह! बेबी' में देखा गया था। वहीं 'मनमधु 2' में भी उनका कैमियो था।
| Tweet |