सोनम एकांतवास में कर रहीं पापा और बहन को याद

Last Updated 23 Mar 2020 04:20:41 PM IST

कुछ दिनों पहले लंदन से लौटीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को दिल्ली के घर में अलग-थलग रखा हुआ है और वह मुंबई में रह रहे अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं, खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को।


अभिनेत्री सोनम कपूर(फाइल फोटो)

 सोमवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं।

इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए 'मिस यू' भी लिखा।


कोविद-19 महामारी को देखते हुए लंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है।

पिछले हफ्ते वायरल हुए एक वीडियो में सोनम सुरक्षित दूरी बनाते हुए अपनी सास प्रिया आहूजा से पहले माले की खिड़की से बात करती हुई नजर आ रही थीं।
 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment