कोरोना का डर: हाथ मिलाने, गले लगने की बजाय सलमान कर रहे सलाम, नमस्ते
Last Updated 06 Mar 2020 10:08:29 AM IST
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाने और गले लगने के बजाय भारत के अभिवादन के तरीके सलाम-नमस्ते की तारीफ की है।
![]() बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान |
हाल फिलहाल में संक्रमण से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु और भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर जैसे लोगों ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते करने के अभिवादन के तरीके का समर्थन किया था।
सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नमस्कार, हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है। जब हैशटैगकोरोनावायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो।"
इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी हाथ जोड़कर नमस्ते करने वाली तस्वीर भी साझा की है।
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर भारत ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे प्रभावित देशों से भारत में प्रवेश को सख्त कर दिया है।
| Tweet![]() |