देश की हर मां-बेटी को समर्पित है पद्मश्री: कंगना

Last Updated 26 Jan 2020 01:00:50 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह पद्मश्री सम्मान देश की हर मां-बेटी को समर्पित करती है।


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत(फाइल फोटो)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा।

पद्म श्री मिलने की जानकारी मिलेने पर कंगना रनौत काफी खुश हैं।

कंगना रनौत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं ये सम्मान पाकर काफी विनम्र हूं। मैं अपने देश को धन्यवाद करना चाहूंगी जो सम्मान उन्होंने मुझे दिया। यह पुरष्कार मैं हर उस महिला को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं। इसके साथ ही यह पुरस्कार हर उस बेटी, मां और औरत के लिए है जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार हैं।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment