97वें जन्मदिन पर दिलीप कुमार ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले- बेहिसाब प्यार देखकर आ जाते हैं आंसू

Last Updated 11 Dec 2019 02:55:57 PM IST

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार को 97 साल के हो गए। उन्होंने इस मौके पर प्रशंसकों से मिले बधाई संदेशों को लेकर कहा कि इतना प्रेम देखकर उनकी आखें भर आई हैं।


अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, ‘‘97वें जन्मदिन पर कल रात से बधाईयों और संदेशों का तांता लगा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘उत्सव महत्वपूर्ण नहीं है-आपके असीम प्रेम, स्नेह और प्रार्थनाओं ने मेरी आंखों में आभार के आंसू ला दिये हैं।’’      

 

पिछले साल अभिनेता आंशिक रूप से न्यूमोनिया से पीड़ित थे। अभिनेत्री और उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा कि अभिनेता की सेहत अब काफी बेहतर है।  बानो ने बताया कि वह अब बेहतर हैं। सभी को उनके लिए प्रार्थनाएं करनी चाहिए।      

अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1944 में ‘ज्वार भाटा’ से की थी और वहंिहदी सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment