अक्षय और सलमान को मिला था चक दे इंडिया का ऑफर

Last Updated 10 Aug 2019 03:21:40 PM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दबंग स्टार सलमान खान को पहले ‘चक दे इंडिया’ में काम करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन बाद में शाहरूख खान ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभायी।


अक्षय कुमार, सलमान खान (फाइल फोटो)

यश राज बैनर तले बनी फिल्म चक दे इंडिया को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं।  इस फिल्म के लिए कबीर खान का रोल शाहरुख नहीं बल्कि किसी और को ऑफर हुआ था।

फिल्म में शाहरुख को हॉकी प्लेयर और कोच कबीर खान के रोल में खूब पसंद किया गया।

यह रोल आज भी शाहरुख के यादगार किरदारों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि से इतर एक अलग ही किरदार और रंग में दिखे थे।

बताया जा रहा है कि कबीर खान के रोल के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले यह रोल सलमान को ऑफर किया गया था, लेकिन  उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

सलमान ने एक बार कहा भी था कि उन्होंने ‘चक दे इंडिया’ करने से इसलिए मना किया क्योंकि उन्हें फिल्म के टाइटल से परेशानी थी। वह नहीं चाहते थे कि फिल्म के टाइटल में ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल किया जाए।

कहा यह भी जाता है कि चक दे इंडिया में कबीर खान का रोल अक्षय और जॉन अब्राहम को भी ऑफर किया गया था। लेकिन बाद में फिल्म शाहरुख की झोली में ही आकर गिरी।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment