'खूबसूरत' सोनम कपूर ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उनके करियर में एक ऐसा वक्त भी आया जब कोई भी अभिनेता उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था।
सोनम कपूर (फाइल फोटो) |
सोनम को इस इंडस्ट्री में आए काफी समय हो गया है। उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से काफी तारीफें बटोरी थीं।
कई हिट फील्में दे चुकी सोनम कपूर ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
'सांवरिया' (2007) फिल्म से डेब्यू करने वाली सोनम ने कहा, "क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं इसलिए सबको लगता था कि मैं सिल्वर स्पून बेबी हूं जबकि ऐसा नहीं था। लोग ये नहीं जानते कि 'दिल्ली 6' (2009) और 'आईशा' (2010) में काम करने के लिए मैंने भी ऑडीशन दिया था। ऑडीशन में पास होने के बाद मुझे फिल्म मिली।"
उन्होंने कहा, "मैं बता नहीं सकती कि ये सब कितना मुश्किल था। क्या आप जानते हैं 'खूबसूरत' बनाने में हमें कितनी मेहनत लगी थी। कोई बॉलीवुड एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम 'खूबसूरत' था। मुझे फवाद खान को पाकिस्तान से लाना पड़ा और देखिए उसके बाद क्या हुआ! फवाद खान एक बड़े स्टार बन गए। उनमें बहुत कॉन्फिडेंस आ गया।"
सोनम कपूर ने नीरजा, रांझना, भाग मिल्खा भाग, वीरे दी वेडिंग जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
बता दें सोनम कपूर अब फिल्म 'दा जोया फैक्ट्री' में नजर आएंगी।
| Tweet |