लोकगायिका सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हुई

Last Updated 24 Mar 2019 01:37:49 AM IST

जानीमानी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।


सपना चौधरी (file photo)

सूत्रों के मुताबिक सपना ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपना लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कांग्रेस उन्हें हरियाणा या
उत्तर प्रदेश की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। मूल रूप से हरियाणा निवासी सपना के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।

माना जा रहा है कि सुश्री चौधरी (28) को भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरा जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख  राज बब्बर की  उपस्थिति में यहां उनके निवास पर कांग्रेस का ‘हाथ’ थामा। इस दौरान  कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

बिग बॉस में भाग ले चुकी सुश्री चौधरी ‘वीरे  की वेडिंग’ फिल्म के ‘हट जा ताऊ’ गाने में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अभय देओल की‘नानू की जानू’फिल्म में भी काम किया है। वह हरियाणवी गीत ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर स्टेज शो करने के बाद सुर्खियों में आयी थीं।

सपना चौधरी  अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। वह  हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका ‘हट जा ताऊ’ गाना भी काफी चर्चित  हुआ था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment