Gully Boy: रैपर बनने के लिये रणवीर ने ली ट्रेनिंग

Last Updated 17 Jan 2019 12:37:55 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने रैपर बनने के लिये ट्रेनिंग ली है।


रैपर बनने के लिये रणवीर ने ली ट्रेनिंग (फाइल फोटो)

फि़ल्म के एंथम गीत ‘अपना टाइम आएगा’ में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फि़ल्म के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने से रणवीर ने रैपर डिवाइन और नैी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी ताकि वह बखूबी इस भूमिका को निभा सके।
      
रणवीर सिंह ने फि़ल्म के चार गानों को आवाज दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप मेरी गली में का रीक्रिएटेड वर्जन भी शामिल किया गया है। रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपनी इमेज को अधिक प्रामाणिकता दे सकते हैं।

उन्होंने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ट्रेनिंग ली। दोनों ने उन्हें यह समझाने में मदद की कि किन शब्दों पर जोर देना है और कैसे गायन को अधिक प्रभावशाली बनाना है।
      
रणवीर सिंह ने बताया, ‘‘गानों के माध्यम से अपने चरित्र की भावनाओं को व्यक्त करना अत्यावश्यक था। मैं फि़ल्म में एक शांत किरदार निभा रहा हूं, जो अपने संगीत के जरिए अपना रोष जताता है। बताया जा रहा हहै कि रणवीर सिंह फि़ल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख्स की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अनट्रेडिशनल लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।

यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment