Kapil Ginni wedding: गिन्नी संग आज शादी के बंधन में बंधेंगे कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ आज (12 दिसंबर) शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
कपिल शर्म, गिन्नी (फाइल फोटो) |
यह शादी उनके पैतृक घर जालंधर (पंजाब) में होने वाली है। कपिल के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं।
कपिल ने अपने फैंस के लिए इस खास आयोजन को लेकर खास व्यवस्था की है। दसअसल, कपिल के फैंस कपिल की शादी को लाइव देख सकेंगे। वे कहीं भी हों शादी का हिस्सा बन सकेंगे।
कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के कारण लोगों के घर-घर तक पहुंचे। इसलिए उन्होंने भी अपनी शादी को लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। कपिल शर्मा के फैंस यूट्यूब चैनल k9 पर उनकी शादी को लाइव देख सकेंगे। जिसका टीजर पहले ही जारी हो चुका है।
इसमें कपिल शर्मा के दोस्त चंद्र प्रभाकर और राजीव ठाकुर लोगों को शादी में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कपिल शर्मा की शादी है पूरे इंडिया को आना है।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा की शादी का हिस्सा बनने उनके कई दोस्त पहुंचे हुए हैं इसमें भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया, कृष्णा अभिषेक और सुमोना चक्रवर्ती जैसे नाम भी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक शादी के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके बाद कपिल शर्मा इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक खास पार्टी रखेंगे। ये पार्टी मुंबई में होगी। मुंबई रिसेप्शन 24 दिसंबर को हो सकता है।
| Tweet |