रणबीर कपूर से ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं कैटरीना कैफ़
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ़ का कहना है कि रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप का उन्हें कोई दुख नहीं है।
रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़ (फाइल फोटो) |
कैटरीना कैफ़ ने रणबीर कपूर के साथ हुए उनके ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में आये बदलाव के बारे में चर्चा की है।
कैटरीना ने कहा कि यह पहली बार है कि वह ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से आत्म केंद्रित हो पाई हैं। इस दौरान उन्हें पता चला कि वह खुद को जानती ही नहीं और इतना समय निकालने के बाद अब उन्हें खुद को जानने में जो मजा आ रहा है, वैसा उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है कि वह अपने जीवन पर पूरी तरह से फोकस कर पाईं और वह इस दौरान इस प्रक्रिया के माध्यम से ही यह जान पाईं कि वह कैसी हैं।
रणबीर कपूर के साथ हुए उनके ब्रेकअप को वह एक आशीर्वाद के तौर पर देखती हैं क्योंकि इसके चलते अब उनके सोचने के तरीके, उनकी विचारधारा और कई सारी चीजों को लेकर परिपक्वता आयी है और अब वह चीजों को नये तरीके से देख पा रही हैं।
कैटरीना ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ हुए ब्रेकअप का कोई भी दुख नहीं है। वह मानती हैं कि आप अपने जीवन में जो भी निर्णय लेते हैं, वह उस समय का सबसे अच्छा निर्णय होता है। समय बीत जाने पर उस पर दुख जाहिर करना शोभा नहीं देता।
वह मानती है कि दु:ख, इस धरती पर सबसे अर्थहीन और बकवास भावना है।
| Tweet |