पेटा इंडिया ने की प्रियंका-निक के विवाह समारोह में जानवरों के इस्तेमाल की निंदा

Last Updated 04 Dec 2018 11:23:38 AM IST

पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के इंडियन चैप्टर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के विवाह समारोह में हाथियों और घोड़ों के साथ बारात निकाले जाने की निंदा की है।


प्रियंका-निक पर PETA ने लगाया जानवरों के प्रति क्रूरता का आरोप (फाइल फोटो)

प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाजों से रविवार को जोधपुर में विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले शनिवार को उन्होंने इसाई रीति रिवाजों से शादी की थी।    

पेटा इंडिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रिय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। विवाह में हाथी और घोड़ों को चाबुक और कांटेदार लगाम से नियंत्रित किया जाता है। लोग हाथियों की सवारी बंद कर रहे हैं और शादियों में घोड़ों की सवारी भी खारिज कर रहे हैं। आपको बधाई, लेकिन हमें खेद है कि यह पशुओं के लिए खुशी का दिन नहीं था।’’        

पेटा के इस ट्वीट पर हालांकि प्रियंका और निक की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।       

गौरलतब है कि प्रियंका अस्थमा की मरीज हैं और उन्होंने लोगों से दिवाली पर पटाखें नहीं चलाने की अपील की थी। लेकिन उनकी शादी के बाद जमकर हुई आतिशबाजी पर उनकी आलोचना हुई।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment