अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने के लिए जेल भेजा

Last Updated 30 Nov 2018 11:52:38 PM IST

कर्ज चुका पाने में नाकाम रहने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया।


बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव

अभिनेता के वकील ने कहा कि चूंकि अभिनेता कर्ज की पूरी राशि का भुगतान करने में असमर्थ थे, जो बढ कर 10 करोड़ रुपये तक हो गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यदि अभिनेता तीन महीने की जेल की सजा काटेंगे तो आदेश का क्रियान्वयन हो जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म ‘‘अता पता लापता’’ बनाने के लिए यह कर्ज लिया था।      

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने कहा, ‘‘मैं देनदार (यादव) के अतीत के इस आचरण से संतुष्ट हूं कि वह इतनी राशि के भुगतान करने की स्थिति में होने के बावजूद सजा के क्रियान्वयन से बचने के लिए टाल मटोल कर रहे थे..।’’    

      

उन्होंने कहा कि यादव को हिरासत में लेने का आदेश दिया जाता है।       

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को यादव को दिल्ली की एक अदालत ने सात चेक बाउंस होने के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment