सलमान खान ने आयशा खान की जमकर लगाई क्लास
डॉक्टर्स ने आयशा का चेकअप किया। अब कहा जा रहा है कि आयशा खान बिग बॉस में लौट आई हैं
आयशा खान |
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने आयशा खान की जमकर क्लास लगाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा बिग बॉस से बाहर हो गई थीं। वे बिग बॉस के घर में कई बार बेहोश हो चुकी हैं। वहीं वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कहा गया कि सलमान खान ने आयशा खान को डांट लगाई, जिसकी वजह से उनका हाल बुरा हो गया और वह बेहोश हो गईं। आपको बता दें की आयशा को 29 दिसंबर की शाम को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने आयशा का चेकअप किया। अब कहा जा रहा है कि आयशा खान बिग बॉस में लौट आई हैं। टेस्ट होने के बाद उन्हें बिग बॉस वापस लाया गया और अब वह रेस्ट कर रही हैं। उनकी तबीयत पहले से ठीक है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
| Tweet |