जावड़ेकर ने भी लिया धारावाहिक 'रामायण' का आनन्द

Last Updated 28 Mar 2020 11:27:17 AM IST

लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे।


सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने आवास पर रामायण का आनंद लिया

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है। लॉक डाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए 'रामायण' के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे से दस बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा।

बता दें कि प्रसार भारती नें रामायण के बाद महाभारत के भी फिर से प्रसारण की व्यवस्था की है। हर शनिवार को डीडी भारती पर दोपहर 1 बजे और शाम 7.00 बजे 'महाभारत' के रोज 2 एपिसोड दिखाए जायेंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment