'प्यार के शहर' में प्रियंका और निक, शेयर की ये तस्वीर

Last Updated 25 Jun 2019 02:39:03 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति और पॉप सिंगर निक जोनस को फ्रांस की राजधानी, जो 'सिटी ऑफ लव' के नाम से भी मशहूर है, में एक-दूसरे के संग रोमांस करते देखा गया।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

निक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में निक ने लिखा, "द सिटी ऑफ लव।"

इसका जवाब प्रियंका ने एक किस ईमोजी के साथ दिया है।

यह जोड़ा कथित तौर पर पेरिस में निक के भाई जो की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं।

बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो प्रियंका ने फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर ली है।
 

आईएएनएस
पेरिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment