मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने रिकॉर्ड 23 लाख से अधिक यात्रियों का किया प्रबंधन

Last Updated 18 May 2025 07:24:32 AM IST

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2024 से 2025 में अब तक के सबसे अधिक रिकॉर्ड 23.2 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया है। एक अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी।


मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 23.2 लाख यात्रियों के प्रबंधन के साथ हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2017 से 2018 में अब तक के सर्वाधिक 22.6 लाख यात्रियों के प्रबंधन के अपने पिछले आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

हवाई अड्डे ने पिछले वित्त वर्ष 2023 से 2024 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 से 2025 में 15.34 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों का प्रबंधन किया, क्योंकि पिछले वर्ष यहां कुल 20.1 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया गया था। 

इस प्रकार वास्तविक रूप में हवाई अड्डे ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2024 से 2025 में 3.09 लाख अधिक यात्रियों का प्रबंधन किया। यात्री सेवा में यह उछाल मुख्य रूप से घरेलू क्षेत्र से आया है।

वहीं, वित्त वर्ष 2024 से 2025 में आवागमन करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 17.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुल 7.15 लाख यात्रियों ने विभिन्न विदेशी गंतव्यों की यात्रा की जबकि वित्त वर्ष 2023 से 2024 में यह संख्या 6.10 लाख थी।

हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2024 से 2025 में हवाई यातायात आवागमन (एटीएम) में भी वृद्धि दर्ज की है। इस हवाई अड्डे ने 16,816 घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और सामान्य विमानन यातायात का प्रबंधन किया। यह वित्त वर्ष 2023 से 2024 में 15,113 एटीएम की तुलना में 11.26 प्रतिशत अधिक है।

हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2024 से 2025 में 3,864.1 मीट्रिक टन (एमटी) घरेलू मालवाहक का प्रबंधन किया जबकि वित्त वर्ष 2023 से 2024 में 3,706.02 एमटी मालवाहक का प्रबंधन किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2025 से 2026 की शुरुआत ही यात्री मोर्चे पर मजबूत वृद्धि के साथ की और अप्रैल 2025 में कुल 217,893 यात्रियों का प्रबंधन किया, जो 31 अक्टूबर, 2020 की सीओडी (वाणिज्यिक संचालन तिथि) के बाद से एक माह में सबसे अधिक यात्री संख्या है।

भाषा
मंगलुरु (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment