RBI Governor ने चंद्रयान-3 की सफलता को बताया ऐतिहासिक, कहा- भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को मिलेगी गति

Last Updated 24 Aug 2023 09:51:43 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र को गति देगा।’


RBI गवर्नर शक्तिकान्त दास (फाइल फोटो)

शक्तिकान्त दास ने यहां ‘ललित दोषी स्मृति व्याख्यान’ देते हुए कहा, “कुछ समय पहले, हम सभी ने इतिहास बनते हुए देखा जब इसरो के प्रमुख ने गर्व से घोषणा की कि भारत अब चंद्रमा पर है।”

चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने का समय होने कारण यह कार्यक्रम पांच मिनट के विलंब से शुरू हुआ। संस्था ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से इसके सीधे प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगा रखी थी।

दास ने कहा, “मैं आप सभी लोगों के साथ मिलकर इसरो की पूरी टीम, वैज्ञानिकों और इस परियोजना की सफलता से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।”

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment