तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द
Last Updated 04 Jul 2023 12:04:28 PM IST
डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को गुवाहाटी हवाई अड्डे से उड़ान भरने से रोक दी गई।
![]() |
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के सूत्रों के मुताबिक, विमान जब रनवे पर उड़ान भर रहा था, तो पायलट को गड़बड़ी का पता चला।
राज्य के मंत्री रणजीत दास, बिमल बोरा और कांग्रेस नेता रोमेन बारठाकुर विमान में सवार थे। वे डिब्रूगढ़ की ओर जा रहे थे।
गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास चल रहा है।
| Tweet![]() |