महासभा ने 2023 के लिए बजट को दी मंजूरी, 2023 का बजट 2022 के 3.122 बिलियन डॉलर से अधिक
Last Updated 31 Dec 2022 12:12:08 PM IST
महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के लिए करीब 3.396 अरब डॉलर के सालाना नियमित बजट को मंजूरी दी है।
![]() महासभा ने 2023 के लिए बजट को दी मंजूरी |
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 2023 का बजट 2022 के 3.122 बिलियन डॉलर से अधिक है।
नियमित बजट में राजनीतिक मामलों, अंतर्राष्ट्रीय न्याय और कानून, विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग, मानवाधिकारों और मानवीय मामलों और सार्वजनिक सूचना सहित कई क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों को शामिल किया जाता है।
विश्व निकाय का एक अलग शांति बजट है, जिसका वित्तीय चक्र 30 जून को समाप्त हो रहा है।
नियमित बजट में कैलेंडर वर्ष शामिल होता है।
| Tweet![]() |