Budget 2021: महंगे होंगे मोबाइल फोन, सरकार ने पुर्जे और चार्जर पर आयात शुल्क बढाया

Last Updated 01 Feb 2021 01:57:29 PM IST

सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों और चार्जर पर आयात शुल्क बढाने का फैसला किया है। स्थानीय मूल्यवर्धन को बढाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं।




वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए सीमा शुल्कों में 400 रियायतों की समीक्षा की घोषणा की। इनमें मोबाइल उपकरण खंड भी शामिल है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘घरेलू मूल्यवर्धन बढाने के लिए हम मोबाइल के चार्जर और कुछ पुजरें पर छूट को वापस ले रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल के कुछ पुजरें पर आयात शुल्क शून्य से 2.5 प्रतिशत हो जाएगा।’’       

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क नीति का दोहरा उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को प्रात्साहन देना और भारत को वैिक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना तथा निर्यात को बेहतर करना होना चाहिए।      

सीतारमण ने कहा, ‘‘अब हमारा जोर कच्चे माल तक आसान पहुंच तथा मूल्यवर्धन का निर्यात है।’’

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment