विदेश के चुनिंदा गंतव्यों के लिए एयर इंडिया ने बुकिंग शुरू की
सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने विदेश के चुनिंदा गंतव्यों के लिए विशेष उड़ानों में बुकिंग शुरू कर दी है।
![]() विदेश के चुनिंदा गंतव्यों के लिए एयर इंडिया ने बुकिंग शुरू की |
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि विदेशों में फँसे भारतीयों को लाने जाने वाली विशेष उड़ानों में यहाँ से जाते समय यात्री टिकट बुक करा सकेंगे।
ये वैसे यी होंगे जो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से पहले भारत आये थे और बाद में यहाँ फँस गये हैं। यहाँ से जाते समय विमान खाली ले जाने की बजाय उसमें संबंधित देशों में जाने वाले यात्रियों को ले जाया जा सकता है।
सूत्रों ने आज बताया कि एयर इंडिया ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। गुरुवार को कोच्चि से अबुधाबी, दिल्ली से सिंगापुर और कालीकट से दुबई की उड़ानें उपलब्ध हैं।
अन्य उड़ानों में 08 मई को दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को और मुंबई से लंदन, 09 मई को मुंबई से नेवार्क, 10 मई को दिल्ली से शिकागो और दिल्ली से लंदन, 11 मई को दिल्ली से वॉशिंगटन और दिल्ली से लंदन तथा 12 मई को मुंबई से लंदन और दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को के लिए यी टिकट बुक करा सकते हैं।
| Tweet![]() |