तीन दिसंबर से बढेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरें
Last Updated 01 Dec 2019 03:32:17 PM IST
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढाएगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की।
बढेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरें |
कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की। मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं। तीन दिसंबर से वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरें बढेंगी।
कंपनी ने कहा, ‘‘देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है। नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे।’’
| Tweet |