कोरोना का खौफ जारी

Last Updated 12 Aug 2023 01:32:30 PM IST

कोविड (Covid) के कारण शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं। ताजा अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह खुलासा किया है।


कोरोना का खौफ जारी

उन्होंने पाया कि मानव शरीर की कोशिकाओं के ऊर्जा उत्पादक माइटोकॉन्ड्रिया के जीन पर करोना वायरस नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे फेफड़ों के अलावा और भी कई अंग खराब हो सकते हैं। माइटोकॉन्ड्रिया मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में पाया जाता है। इसके लिए जिम्मेदार जीन कोशिकाओं के केंद्रक में स्थिति न्यूक्लियर डीएनए व एमटीडीएनए में फैले हुए हैं। शोधकर्ताओं ने प्रभावित मरीजों व पशुओं के मॉडलों के ऊतकों के संयोजन का विश्लेषण किया।

पाया गया कि शव परिक्षण ऊतक में फेफड़ों में माइटोकॉन्ड्रियल जीन ठीक हो गई थी मगर इसके कार्य दिल के साथ-साथ गुदरे व यकृत में भी दबा रहे थे। इसमें पाया गया फेफड़ों में यह समय के साथ बहाल हो जाता है, जबकि अन्य अंगों विशेष रूप से हृदय में इसका कार्य खराब रहता है। लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले करोना वायरस ने लाखों लोगों का जीवन ले लिया था। इस महामारी की चपेट में आने व करोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद अब तक संशय की स्थिति बनी हुई है।

समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि दिल संबंधी व अन्य बीमारियों के कारण अचानक होने वाली मौतों के पीछे करोना भी हो सकता है। उक्त अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि उनका अंदेशा कतई गलत नहीं है। चिकित्सकों का मानना है कि इस महामारी ने नब्बे फीसद लोगों को किसी ना किसी रूप में अपने चपेटे में लिया है। इसलिए व्यापक रूप से इस पर और अधिक अध्ययन करने की जरूरत बढ़ गई है।

क्योंकि यदि इस वायरस के कारण शरीर के अन्य अंगों पर भी असर हो रहा है तो भविष्य में विभिन्न रोगों के प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिससे जूझने के लिए चिकित्सा जगत को वैश्विक रूप से तैयार होने की जरूरत बढ जाती है। ध्यान रखने योग्य बात यह भी है कि हमें अब केवल करोना के प्रति जागरूक रहने की बाजाए उन तमाम जटिताओं के बढ़ने को भी रोकना होगा, जिनका मानव शरीर पर गंभीर असर हो सकता है। इस अध्ययन को चेतावनी के तौर पर लेने की जरूरत है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment