डेवाल्ड ब्रेविस डेब्यू ODI में पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर बनाया रिकॉर्ड

Last Updated 19 Aug 2025 02:12:52 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में बल्लेबाजी के लिए छठे नंबर पर उतरे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ब्रेविस ने तूफानी शुरुआत की और अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगा कर अपने तेवर दिखा दिये।


डेवाल्ड ब्रेविस डेब्यू वनडे में पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर बनाया रिकॉर्ड

उनके सामने गेंदबाज थे ट्रेविस हेड। वनडे में डेब्यू करते हुए अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले ड्रेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। 

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जोहान लॉ ने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाया था। उन्होंने शाकिब अल हसन पर छक्का लगाया था। 

डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने करियर का आगाज तो बेहद शानदार और यादगार अंदाज में किया, लेकिन वे अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके। ब्रेविस अगली ही गेंद पर आउट हो गए। 

बता दें कि भारत के लिए ईशान किशन ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। 

डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट और टी20 में भी डेब्यू कर चुके हैं। ब्रेविस ने 2 टेस्ट मैचों की 3 पारी में 84 रन बनाए हैं। सर्वाधिक स्कोर 51 रहा है। वहीं, 10 टी20 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 318 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टी20 सीरीज में ब्रेविस ने विस्फोटक शतक लगाया था।

उन्होंने 56 गेंद पर 8 छक्के और 12 चौके लगाते हुए नाबाद 125 रन की पारी खेली थी। इसके अगले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वनडे सीरीज में जगह दी गई।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment