Women's Tri series Final: खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर, मैच सुबह 10 बजे से
Women's Tri series Final: भारतीय महिला टीम रविवार को यहां होने वाले त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हर विभाग में दमदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी।
![]() |
Women's Tri series Final: इस श्रृंखला में भारत को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में हालांकि टीम ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और लीग चरण में चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।
श्रीलंका दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपना अभियान चार मैचों में एक सफलता के साथ तीसरे और आखिरी पायदान पर खत्म किया।
Women's Tri series Final: इस मुकाबले को जीतना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे इस साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी।
Women's Tri series Final: टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक (123) सहित 67 की औसत से अब तक 201 रन बनाये हैं। प्रतिका रावल (164), स्मृति मंधाना (148) और दीप्ति शर्मा (126) ने भी बल्ले से प्रभावी योगदान दिये हैं।
Women's Tri series Final: दीप्ति की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 रन की पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की और यह भी जता दिया कि जरूरत पड़ने पर टीम का निचला क्रम भी बल्ले से प्रभावी योगदान दे सकता है।
Women's Tri series Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रृंखला में बल्ले से अबतक की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। हरमनप्रीत ने अब तक नाबाद 41, 30 और 28 रन की उपयोगी पारियां खेली है लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही है।
Women's Tri series Final: स्नेह राणा भारत की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुई है। दायें हाथ की इस स्पिनर ने अब तक 11 विकेट चटकाये है जिसमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेना भी शामिल है।
श्रीलंका की टीम एक बार फिर से हषिर्ता समरविक्रमा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
उन्होंने लीग चरण में 53 रन की पारी खेल भारत के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी। इस 26 साल की वामहस्त बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक की मदद से 177 रन बनाये है।
| Tweet![]() |