IND v AUS, U-19 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Last Updated 11 Feb 2024 01:06:14 PM IST

IND v AUS, U-19 World Cup Final: बेनोनी (द. अफ्रीका) में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।


टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं। भारतीय कप्तान सहरान ने भी कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। सहारन ने कहा कि यह वर्ल्ड कप उनके और उनके साथियों के लिए काफ़ी मायने रखता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव किया गया है। टॉम कैंपबेल की जगह चार्ली एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत लगातार पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप फ़ाइनल में पहुंचा है।

बता दें कि भारत की अंडर-19 टीम ने 2012 और 2018 फाइनल में आस्ट्रेलिया को हराया था और इस चरण के खिताबी मैच में भी वह प्रबल दावेदार होगी। भारतीय टीम हमेशा आयु वर्ग के टूर्नामेंट में ‘पावरहाउस’ रही है और इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचना इसका प्रमाण है।

भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के बाद सभी फाइनल खेले हैं जिसमें से उसने 2018 और 2022 चरण में खिताब जीते जबकि 2016 और 2020 में उसे हार मिली।

विराट कोहली की टीम ने 2008 में ट्रॉफी जीती थी जिसके बाद अंडर-19 विश्व कप ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। लाइव टीवी कवरेज और ‘स्ट्री¨मग’ से इसके प्रति उत्सुकता भी बढ़ गयी है।

अंडर-19 विश्व कप ने युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा, कोहली, र¨वद्र जड़ेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार क्रिकेटर दिये हैं।

टीमें :

भारत :  उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

आस्ट्रेलिया :  ह्यू वेबगेन (कप्तान), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बिर्यडमैन, टॉम कैम्पबेल, हैरी डिक्सन, रेयान हिक्स (विकेटकीपर), सैम कोनस्टास, राफेल मैकमिलन, ऐडन ओकोनोर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्रेकर, कैलम विडलर और ओली पीक।

समयलाइव डेस्क
बेनोनी (द. अफ्रीका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment