MS Dhoni Retirement: अपने संन्यास को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं उसी दिन रिटायर हो गया था....

Last Updated 27 Oct 2023 03:17:02 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल के बाद यह खुलासा किया है कि आखिरी उन्होंने ये फैसला क्यों किया।


एम एस धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। हालांकि धोनी के क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव भी आए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सभी चुनौतियों को डटकर मुकाबला किया और इसीलिए वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन संन्यास के तीन साल बाद अपने फैसले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि अचानक उन्होंने रिटायरमेंट क्यों ले लिया था।

धोनी ने अपने फैसले के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि यह नीली जर्सी में उनका आखिरी मैच होगा।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान धोनी रन आउट हो गए थे। अगर वह रन आउट नहीं होते तो शायद भारत सेमीफाइनल में भी पहुंच जाता। उस रन आउट ने धोनी और टीम सहित उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था।

2019 विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद 13 महीनों में धोनी क्रिकेट के क्षेत्र से दूर रहे और फिर 15 अगस्त, 2020 को संन्यास का ऐलान किया।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, धोनी ने खुलासा किया कि सेमीफाइनल के बाद उन्होंने फैसला किया कि यह भारत के लिए उनका आखिरी मैच था। उन्होंने कहा, "जब आप एक करीबी मैच हार जाते हैं तो अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। मेरे लिए, वह आखिरी दिन था जब मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेला। मैंने एक साल बाद संन्यास लिया, लेकिन तथ्य यह है कि उस दिन मैं सेवानिवृत्त हो चुका था।''

बता दें कि वह दुनिया के एकमात्र कप्तान है जिन्होंने टी20 और वर्ल्ड के अलावा चैंपियन ट्राफी के रूप तीन आईसीसी इवेंट को जीता है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व कप्तान आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सक्रिय खिलाड़ी बने हुए हैं और उन्होंने 2023 में अपनी टीम को 5वें खिताब तक पहुंचाया। इतना ही नहीं उन्होंने फैंस से वादा किया था कि वह आईपीएल 2024 में वापसी करेंगे।

सीएसके द्वारा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के बाद, धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई। हालांकि, उनका आईपीएल 2024 में भाग लेना उनके फिटनेस पर निर्भर करता है।

आईएएनएस/समय लाइव डेस्क
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment