Sachin@50: अपने 50वें बर्थडे में सचिन ने सुबह की शुरूआत चाय पीकर की, शेयर की ये खास तस्वीरें

Last Updated 24 Apr 2023 03:08:04 PM IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहें है।


मास्टर ब्लास्टर ने अपने 50वें जन्मदिन की शूरूआत स्विमिंग पूल के किनारे बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए की और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है। उन्होंने दो तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, टी टाइस:50 नॉटआउट,

बता दें कि ये बर्थडे खास हैं क्योकि सचिन तेंदुलकर आज 50 साल के हो गए हैं।

सचिन तेंदुलकर आईपीएल (IPL) के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन फिलहाल ये तस्वीरें बता रहीं हैं कि वह ब्रेक लेकर गोवा पहुंच गए हैं। मास्टर ब्लास्टर अपना 50वां जन्मदिन मुंबई से दूर मना रहे हैं।

 

इससे पहले रविवार को मुंबई इंडियंस की ओर से सचिन के लिए वानखेड़े मैदान में खास इंतजाम किया गया था जहां उन्होंने दर्शकों की मौजूदगी में केक काटा था। तेंदुलकर ने 2008-2013 तक आईपीएल में इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह खेल को अलविदा कहने के बाद भी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनी थी और पंजाब किंग्स की पारी के 10वें ओवर के बाद स्टेडियम ‘सचिन...सचिन’ नारे से गूंजने लगा।
 

 

सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। मराठी कवि रमेश तेंदुलकर के घर में जन्मे सचिन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था।

इसी जूनुन ने उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बनाया। सचिन क्रिकेट जगत का एक ऐसा चमकता सितारा है, जिसे क्रिकेट की दुनिया का सर्वोच्च स्थान मिला है, इसीलिए उनके चाहने वालों ने उन्हें क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया।

 

महज 16 साल की छोटी उम्र में  डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने करियर में कई सारे रिकॉर्डस बनाए। वह एक युग की तरह रहे। उन्होंने विश्व क्रिकेट में जो मुकाम पाया उसकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती।

सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.48 की एवरेज से 15,921 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 248 रन है। उन्होंने करियर में 100 शतक लगाए हैं और सभी शतक एक से बढ़कर एक हैं। लेकिन सचिन के अनुसार 1912 में पर्थ में लगाया गया शतक उनके करियर का सबसे बेहतरीन शतक में से एक था।

सचिन ने छोटी उम्र में ही टीम इंडिया की तरफ से सन 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। सचिन ने साल 1990 में इंग्लैंड दौरे में अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक लगाया. इस मैच में उन्होंने नाबाद 119 रन बनाए।  23 दिसम्बर 2012 को सचिन ने वन-डे क्रिकेट से संन्यास लिया।

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 68 फिफ्टी और 51 सेन्चुरी हैं. वहीं, सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की एवरेज से 18,426 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 96 फिफ्टी और 49 सेन्चुरी दर्ज हैं.

दुनियाभर के सभी क्रिकेट प्रेमी सचिन को प्यार और सम्मान देते हैं। सचिन को साल 2014 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 2008 में सचिन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

सचिन को साल 1999 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।सचिन को साल 2001 में महाराष्ट्र राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सन 1994 में खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

सन 1997-98 में भारत के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित गया. 2010 में भारतीय वायु सेना द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई।

बीसीसीआई ने साल 2011 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर घोषित किया. सचिन को साल 2012 में राज्य सभा की सदस्यता मिली।

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment