IPL2023 : मुंबई की पहली जीत, दिल्ली का हार का चौका

Last Updated 12 Apr 2023 07:09:52 AM IST

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अर्धशतकीय पारी और तिलक वर्मा (Tilak Verma) की शानदार 41 रनों की पारी से मुंबई इंडियंस (Munbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को छह विकेट से हराकर इस सत्र की पहली जीत दर्ज की।


नई दिल्ली : अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा।

मुंबई इंडियंस )Mumbai Indians) की चार मैचों में यह पहली जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन ही बना सकी। जिसमें कप्तान डेविड वार्नर ने 51 रन, अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने 54 रन और मनीष पांडे ने (Manish Pandey) 26 रन का योगदान दिया। इसके अलावा दिल्ली का कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। अक्षर पटेल ने अपनी पारी में 25 गेंदों सामना किया और पांच छक्के व चार चौके जड़े। उन्होंने कप्तान डेविड वार्नर (47 गेंद में 51 रन, छह चौके) के साथ उनकी छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

पृथ्वी शॉ (15) एक बार फिर नाकाम रहे। उन्होंने बेहरेनडोर्फ पर चौके से खाता खोला और फिर ऋतिक शोकीन (43 रन पर एक विकेट) का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन इस ऑफ स्पिनर की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में बैकर्वड स्क्वायर लेग पर कैमरन ग्रीन को कैच दे बैठे। मुंबई के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडोर्फ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। रिली मेरेडिथ को दो और ऋतिक शौकीन को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित और इशान (Ishan Kishan) (31) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए पावर प्ले में बिना विकेट खोए 68 रन जुटाए। रोहित ने मुकेश कुमार के पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा जबकि इशान ने अगले ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान पर लगातार तीन चौके जड़े। रोहित ने एनरिच नोर्किया की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा। इशान इसके बाद रोहित के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए।

कप्तान रोहित शर्मा (45 गेंद में 65 रन, छह चौके, चार छक्के) के अर्धशतक के अलावा ईशान किशन (31) के साथ उनकी पहले विकेट की 71 और तिलक वर्मा (41 गेंद में 29 रन, एक चौका, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट की 68 रन की साझेदारी की। मुंबई ने 12वें ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर रनों का शतक पूरा कर लिया था। रोहित ने नोर्किया पर छक्का जड़ा और फिर कुलदीप की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। ललित ने भी इस बीच कुलदीप पर दो छक्के मारे जिससे मुंबई का रनों का सैकड़ा 12वें ओवर में पूरा हुआ।

मुंबई को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 50 रन की दरकार थी। ललित ने 16वें ओवर में मुकेश पर लगातार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के मारे लेकिन इसी ओवर में मनीष पांडे को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार यादव (शून्य) भी अगली गेंद पर डीप फाइन लेग पर कुलदीप (Kuldeep Yadav) को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 139 रन हो गया। विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने इसके बाद मुस्ताफिजुर की गेंद पर रोहित का शानदार कैच लपकते हुए मुंबई को बड़ा झटका दिया। मुंबई ने सात गेंद में तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 139 रन से चार विकेट पर 143 रन हो गया।

मुंबई को अंतिम तीन ओवर में 26 रन की जरूरत थी। नोर्किया के अगले ओवर में सिर्फ छह रन बने। कैमरन ग्रीन (नाबाद 17) और टिम डेविड (नाबाद 13) ने मुस्ताफिजुर पर छक्कों के साथ मुंबई को पलड़ा भारी किया। मुंबई को अंतिम ओवर में सिर्फ पांच रन चाहिए थे और डेविड ने नोर्किया की अंतिम गेंद दो रन के साथ टीम को जीत दिला दी।

स्कोर बोर्ड

दिल्ली  -
डेविड वार्नर का. मेरेडिथ बो. बेहरेनडोर्फ     51
पृथ्वी शॉ का. ग्रीन बो. ऋतिक     15
मनीष पांडे का. बेहरेनडोर्फ बो. पीयूष चावला     26
यश धुल का. वढेरा बो. मेरेडिथ     02
रोवमैन पावेल पगबाधा बो. पीयूष चावला     04
ललित यादव बो. पीयूष चावला     02
अक्षर पटेल का. अरशद बो. बेहरेनडोर्फ     54
अभिषेक पोरेल का. ग्रीन बो. बेहरेनडोर्फ     01
कुलदीप यादव रन आउट     00
एनरिच नोर्किया बो. मेरेडिथ     05
मुस्ताफिजुर रहमान (नाबाद)    01
अतिरिक्त -     11
कुल - (19.4 ओवर में सभी आउट)    172
विकेटपतन -1/33, 2/76, 3/81, 4/86, 5/98, 6/165, 7/166, 8/166, 9/166
गेंदबाजी - बेहरेनडोर्फ 3-0-23-3, अरशद 1-0-12-0, ग्रीन 3-0-30-0, ऋतिक 4-0-43-1, मेरेडिथ 3.4-0-34-2, चावला 4-0-22-3, तिलक 1-0-7-0

मुंबई -
रोहित शर्मा का. पोरेल बो. मुस्ताफिजुर     65
इशान किशन रन आउट     31
तिलक वर्मा का. पांडे बो. मुकेश     41
सूर्यकुमार यादव का. कुलदीप बो. मुकेश     00
टिम डेविड (नाबाद)    13
कैमरन ग्रीन (नाबाद)    17
अतिरिक्त -     06
कुल - (20 ओवर में चार विकेट पर)     173
विकेटपतन - 1/71, 2/139, 3/139, 4/143
गेंदबाजी - मुकेश 2-0-30-2, मुस्ताफिजुर 4-0-38-1, नोर्किया 4-0-35-0, ललित यादव 4-0-23-0, अक्षर पटेल 4-0-20-0, कुलदीप यादव 2-0-23-0

 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment