DCvsPBKS: दिल्ली कैपिटल्स में कोरोना का कहर, पंजाब के खिलाफ पुणे की जगह ब्रेबोर्न में खेलेगी मैच

Last Updated 19 Apr 2022 03:54:36 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच को दिल्ली कैंप में बढ़ते कोरोना मामले के कारण पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।


Delhi Capitals vs Punjab Kings के मैच का वेन्यू बदला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव जय शाह ने कहा कि लंबी दूरी की बस यात्रा और कोरोना मामले से बचने के लिए स्थल परिवर्तन की आवश्यकता थी।"

दिल्ली ने सोमवार को मुंबई से पुणे की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी और दो लोगों के कोविड-पॉजिटिव परीक्षण के बाद पूरी टीम को क्वोरंटीन में रखा गया था।

बीसीसीआई के बयान में मंगलवार को कहा गया कि, "दिल्ली कैपिटल्स दल में पांच कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की वजह से आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।"

दिल्ली कैपिटल्स के सदस्यों में से फिजियो पैट्रिक फरहत, खेल मालिश चिकित्सक चेतन कुमार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया सामग्री टीम के सदस्य आकाश माने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

उन्होंने आगे कहा, "कोविड पॉजिटिव मामले अलगाव और चिकित्सा निगरानी में हैं। उनका परीक्षण 6 और 7वें दिन किया जाएगा और दोनों परीक्षण नकारात्मक होने के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल में शामिल होने की अनुमति दे दी जाएगी।

शाह ने बयान में कहा, "16 अप्रैल से दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों की रोजाना आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। 19 अप्रैल को किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट चौथी बारी में नकारात्मक आया है।"

सोमवार को, दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान जारी कर कहा था कि मिशेल मार्श ने कोविड-पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment