अस्पताल में एक दिन और रहेंगे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, अब गुरुवार को किए जाएंगे डिस्चार्ज

Last Updated 06 Jan 2021 12:52:07 PM IST

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी।


अब गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे गांगुली (फाइल फोटो)

गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बुधवार सुबह बताया, "गांगुली कल अस्पताल से छूटेंगे क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं।"

बयान में कहा गया है, "ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।" गांगुली की देखभाल के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है।

इससे पहले, डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं।

शेट्टी ने मंगलवार को कहा था, "सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।"

आईएएनएस
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment