कपिल देव को अस्पताल से मिली छुट्टी

Last Updated 26 Oct 2020 02:19:38 AM IST

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को रविवार को शहर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव

दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस 61 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब वह स्वस्थ हैं। अस्पताल ने बयान में कहा, ‘कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं।’

एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके।

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान ऑलराउंडर के शीर्ष स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment