IPL-13 : धवन के तूफान में उड़ा चेन्नई सुपर किंग्स

Last Updated 18 Oct 2020 12:06:55 AM IST

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने तीन जीवनदान का फायदा उठते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में पहली शतकीय पारी खेल कर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट की शानदार जीत दिलाई।


शारजाह : शतकीय पारी के दौरान शॉट खेले दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन।

धवन ने 58 गेंद की नाबाद पारी में 101 रन बनाए। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम नौ मैच में 14 अंक के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। चेन्नई ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली ने एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 185 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 21 रन बनाने थे लेकिन सैम कुरेन ने 19वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए और एलेक्स कैरी (04) का विकेट चटका मैच रोमांचक बना दिया। ड्वेन ब्रावो चोटिल होने के कारण मैदान में नहीं थे ऐसे में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में जडेजा को गेंद थमाई जिनके खिलाफ अक्षर पटेल ने तीन छक्के लगाकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी। उन्होंने पांच गेंद में नाबाद 21 रन बनाए जिससे दिल्ली ने मौजूदा सत्र में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली जीत दर्ज की। धवन ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें पहला जीवनदान सातवें ओवर में जडेजा की गेंद पर मिला जब दीपक चाहर ने कैच टपका दिया। इसके बाद 10वें ओवर में जब वह 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब ब्रावो की गेंद पर धोनी ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया। उन्हें तीसरा जीवनदान रायुडू ने 16वें ओवर में शादरुल ठाकुर की गेंद पर कैच छोड़कर दिया। इस समय वह 80 रन पर खेल रहे थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को दीपक चाहर ने पारी की गेंद ही पृथ्वी शॉ को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा। धवन पर हालांकि जिसका ज्यादा असर नहीं हुआ और उन्होंने दूसरे ओवर में कुरेन के खिलाफ दो चौके लगाए।

स्कोर बोर्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स -

सैम कुरेन का. नोर्जे बो. देशपांडे     00
फाफ डुप्लेसिस का. धवन बो. रबाडा     58
शेन वाटसन बो. नोर्जे     36
अंबाति रायुडू (नाबाद)    45
महेन्द्र सिंह धोनी का. कैरी बो. नोज्रे     03
रविन्द्र जडेजा (नाबाद)    33
अतिरिक्त -    04
कुल - (20 ओवर में चार विकेट पर)    179
विकेटपतन - 1/0, 2/87, 3/109, 4/129
गेंदबाजी - देशपांडे 4-0-39-1, कागिसो रबाडा 4-1-33-1, अक्षर पटेल 4-0-23-0, नोज्रे 4-0-44-2, रविचंद्रन अिन 3-0-30-0, मार्कस स्टोइनिस 1-0-10-0

दिल्ली कैपिटल्स -
पृथ्वी शॉ का. एंड बो. चाहर     00
शिखर धवन (नाबाद)    101
अजिंक्या रहाणे का. कुरेन बो. चाहर     08
श्रेयस अय्यर का. डुप्लेसिस बो. ब्रावो     23
मार्कस स्टोइनिस का. रायुडु बो. ठाकुर     24
एलेक्स कैरी का. डुप्लेसिस बो. कुरेन     04
अक्षर पटेल (नाबाद)    21
अतिरिक्त -    04
कुल - (19.5 ओवर में पांच विकेट पर)    185
विकेटपतन - 1/0, 2/26, 3/94, 4/137, 5/159
गेंदबाजी - चाहर 4-0-18-2, कुरेन    4-0-35-1, ठाकुर 4-0-39-1, जडेजा 1.5-0-35-0, कर्ण 3-0-34-0, ब्रावो 3-0-23-1

 

वार्ता
शारजाह


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment