IPL-13: सैमसन व स्मिथ के आगे सुपर किंग्स ने घुटने टेके

Last Updated 23 Sep 2020 03:27:01 AM IST

संजू सैमसन (74 रन, 32 गेंद) और स्टीव स्मिथ (69 रन, 47 गेंद) के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी और बाद में लेग ब्रेक गेंदबाज राहुल तेवतिया (3/37) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से हरा दिया।


शारजाह : शतकीय साझेदारी के दौरान रन लेते संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ।

पहला मैच जीतने वाली चेन्नई की टीम 217 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से केवल फाफ डू प्लेसिस ही अर्धशतक (72 रन, 37 गेंद) जमा सके। बाद में धोनी ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाये।

इससे पहले विकेटकीपर संजू सैमसन की नौ छक्कों से सजी 74 रन की तूफानी पारी और कप्तान स्टीवन स्मिथ की 69 रन की सधी हुई पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 216 रन का मजबूत स्कोर बनाया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने आईपीएल में पदार्पण कर रहे युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (6) को हालांकि 11 रन के स्कोर पर गंवाया लेकिन इसके बाद स्मिथ और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की जबरदस्त साझेदारी की। सैमसन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी।  सैमसन ने मात्र 32 गेंदों पर 74 रन की पारी में एक चौका और नौ छक्के उड़ाए। सैमसन ने मात्र 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें छह छक्के शामिल थे। स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन में चार चौके और चार छक्के लगाए। सैमसन ने चेन्नई के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा और क्लीन हिट लगाते हुए छक्के उड़ाए।

सैमसन ने पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज सैम करेन पर छक्का, छठे ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर छक्का, सातवें ओवर में लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा पर लगातार दो छक्के ,आठवें ओवर में लेग स्पिनर पीयूष चावला पर तीन छक्के, 10वें ओवर में चावला पर छक्का और 11वें ओवर में जडेजा पर छक्का उड़ाया। चावला के पारी के आठवें ओवर में स्मिथ ने भी छक्का मारा और इस ओवर में 28 रन पड़े।

पारी में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले भारतीय
संजू सैमसन ने अपनी पारी में 9 छक्के लगाये। आईपीएल में यह किसी भारतीय का एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है। इससे पहले मुरली विजय ने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 छक्के लगाये थे। सैमसन ने 2018 में भी आरसीबी के खिलाफ 10 छक्के लगाये थे।
सबसे महंगा 20वां ओवर
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 20वें ओवर में 30 रन बने। एनगिडी ने ये सभी रन दिये। इसके अलावा अशोक डिंडा और क्रिस जॉर्डन भी 20वें ओवर में 30-30 रन दे चुके हैं। साथ ही पहले भी शिवम मावी और ब्रावो ने 29-29 रन दिये थे।

धोनी ने दो बार गेंद स्टेडियम के बाहर मारी
लक्ष्य तो काफी दूर था, लेकिन चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉम कुरैन के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाये जिसमें दो बार उन्होंने गेंद शारजाह स्टेडियम के बाहर भेज दी। धोनी ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाये। धोनी ने ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़े।

स्कोर बोर्ड
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जायसवाल का एंड बो दीपक चाहर    06
स्टीवन स्मिथ का केदार जाधव बो सैम कुरैन    69
संजू सैमसन का दीपक चाहर बो एनगिडी    74
डेविड मिलर रन आउट    00
रोबिन उथप्पाका डू प्लेसिस बो चावला    05
राहुल तेवतिया पगबाधा बो सैम कुरैन    10
रियान पराग का धोनी बो सैम कुरैन    06
टॉम कुरैन नाबाद    10
जोफ्रा आर्चर नाबाद    27
अतिरिक्त :     09
कुल (20 ओवर में सात विकेट पर)             216
विकेटपतन : 1/11, 2/132, 3/134, 4/149, 5/167, 6/173, 7/178
गेंदबाजी : दूीपक चाहर 4-0-31-1, सैम कुरैन 4-0-34-3, लुंगी एनगिडी 4-0-56-1, रविंद्र जडेजा 4-0-40-0, पीयूष चावला 4-0-55-1
चेन्नई सुपर किंग्स :
मुरली विजय का टॉम कुरैन बो श्रेयस गोपाल    21
शेन वाटसन बो राहुल तेवतिया    33
फाफ डू प्लेसिस का सैमसन बो आर्चर    72
सैम कुरैन स्ट सैमसन बो राहुल तेवतिया    17
रु तुराज गायकवाड स्ट सैमसन बो राहुल तेवतिया 00
केदार जाधव का सैमसन बो टॉम कु रैन    22
महेन्द्र सिंह धोनी नाबाद    29
रविंद्र जडेजा नाबाद    01
अतिरिक्त :     05
कुल (20 ओवर में, छह विकेट पर)          200
विकेटपतन : 1/56, 2/58, 3/77, 4/77, 5/114, 6/179
गेंदबाजी : जयदेव उनाकट 4-0-44-0, जोफ्रा आर्चर 4-0-26-1, श्रेयस गोपाल 4-0-38-1, टॉम कुरैन 4-0-54-1, राहुल तेवतिया 4-0-37-3

 

वार्ता
शारजाह


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment